किरण बेदी ने मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के धरने पर किया ये ट्वीट

Medhaj News 18 Feb 19 , 06:01:39 India

किरण बेदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि एक मीडियाकर्मी ने मुझसे सवाल किया कि क्या धरना भी योग है? इस सवाल पर किरण बेदी ने अपना जवाब बताते हुए लिखा, 'हां, बिल्कुल | ये निर्भर करता है कि आप किसी मकसद से धरने पर बैठे हैं | किसी तरीके के आसन आप करते हैं और कौन सी आवाजें आप निकालते हैं? इस ट्वीट के साथ उपराज्यपाल किरण बेदी ने एक फोटो भी शेयर की | इस फोटो में पेड़ की टहनियों पर दो कौवे बैठे नजर आ रहे हैं | इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'कौवा आसन'. हालांकि, इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया और राजभवन परिसर में एक बिल्ली के योग करने की बात कही | नारायणसामी ने आरोप लगाया कि यह सिर्फ उनके सोशल मीडिया इस्तेमाल की बात नहीं है, बल्कि वह खुद को राष्ट्रपति से भी ऊपर समझती हैं | उपराज्यपाल किरण बेदी दिल्ली की अपनी यात्रा बीच में ही छोड़कर वापस लौट आई और उन्होंने पांच दिन से जारी धरने को समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री वी नारायणसामी को रविवार की शाम को बातचीत के लिए आमंत्रित किया |






    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • ये मेरा सफर है……….!!

    • खामोशियाँ भी बोलती हैं….!!

    • बेनाम के, एक समान से रिश्ते

    • जानिए आज के दिन क्यों बढ़ती है गुलाब की कीमत

    • गुप्त नवरात्रि चल रही है