पुलवामा में मुठभेड़ में DIG और ब्रिगेडियर घायल
14 फरवरी यानी गुरुवार को पुलवामा में ही सीआरपीएफ के काफिले पर फिदायीन हमला हुआ था | इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे और कई अन्य घायल हुए थे. इस घटना के बाद सेना और सुरक्षाबल एक्शन में हैं | पुलवामा में पिछले 16 घंटे से मुठभेड़ जारी है | मिली जानकारी के मुताबिक इस मुठभेड़ में ब्रिगेडियर और डीआईजी घायल हुए हैं | दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में पांच दिन में दूसरी बड़ी आतंकी वारदात में सेना के चार जवान शहीद हो गए हैं | पुलवामा में आतंकियों के साथ क्रॉस फायरिंग में साउथ कश्मीर रेंज के DIG अमित कुमार जख्मी हो गए हैं | उन्हें आर्मी हॉस्पिटल ले जाया गया है | उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है | पुलवामा के पिंगलान इलाके में रविवार रात से यह मुठभेड़ जारी है | साथ ही देर रात से जारी मुठभेड़ में डीआईजी अमित कुमार और 12 सेक्टर राष्ट्रीय राइफल्स के ब्रिगेडियर स्तर के कमांडर घायल हो गए हैं |



