नौशेरा के लाम सेक्टर में हुआ IED धमाका, सेना के मेजर शहीद
Medhaj News 16 Feb 19 , 06:01:39 India
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में शनिवार दोपहर एलओसी के पास धमाका हुआ है | इस धमाके में सेना के एक मेजर शहीद हो गए हैं | धमाका कैसे हुआ, इसका अभी पता नहीं चल सका है | जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में शहादत देने वाले 40 जवानों को पूरा देश सलाम कर रहा है | आज इन जवानों के पार्थिव शरीर पैतृक आवास पहुंच रहे हैं, जहां उन्हें अंतिम विदाई दी जा रही है | दूसरी तरफ सरकार और जांच एजेंसियां पुलवामा अटैक का जवाब देने के लिए एक्शन प्लान पर मंथन कर रही हैं | शहीदों के पार्थिव शरीर पहुंच रहे हैं पैतृक आवास ,शहीदों को दी जा रही है अंतिम विदाई



