पिछले चार दिनों में कश्मीर में अब तक 45 जवान शहीद

Medhaj News 18 Feb 19 , 06:01:39 India

सोमवार सुबह पुलवामा के पिंगलिना में जवानों ने आतंकियों के खिलाफ एक्शन शुरू किया | लेकिन एनकाउंटर शुरू होने के कुछ ही देर बाद सुरक्षाबल के 4 जवान शहीद हो गए | इनमें एक मेजर रैंक का अफसर भी शामिल है | जबकि कुछ जवान घायल हैं | पिछले चार दिनों में कश्मीर में अब तक 45 जवान शहीद हो चुके हैं | सरकार सेना को एक्शन की खुली छूट दे चुकी है | इसके बावजूद आतंकी जवानों को निशाना बना रहे हैं |वहीं इस हमले के ठीक दो दिन बाद जम्मू कश्मीर के रजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर बारूदी सुरंग के विस्फोट में मेजर चित्रेश सिंह बिष्ट शहीद हो गए |





मेजर बिष्ट विस्फोटकों की छानबीन के लिए गठित एक बम निष्क्रिय दस्ते की अगुवाई कर रहे थे | इसी दौरान हुए विस्फोट में वो शहीद हो गए | आतंकियों का एनकाउंटर करने सेना सर्च ऑपरेशन चला रही थी | इस दौरान मुठभेड़ में चार जवान शहीद हो गए | शहीद हुए जवानों में मेजर डीएस डोंडीयाल, हेड कॉन्स्टेबल सेव राम, सिपाही अजय कुमार और सिपाही हरी सिंग हैं | आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान को सबक सिखाने कई कदम उठाए हैं | भारत सरकार ने पाकिस्तान से होने वाले आयात को 200 फीसदी बढ़ा दिया है, ताकि उसके लिए भारत से व्यापार आसान ना हो सके |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • ये मेरा सफर है……….!!

    • खामोशियाँ भी बोलती हैं….!!

    • बेनाम के, एक समान से रिश्ते

    • जानिए आज के दिन क्यों बढ़ती है गुलाब की कीमत

    • गुप्त नवरात्रि चल रही है