कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद प्रियंका चतुर्वेदी अब ये पार्टी जॉइन करेंगी
Medhaj News 19 Apr 19 , 06:01:39 India
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद प्रियंका चतुर्वेदी अब शिवसेना जॉइन करेंगी | शिवसेना नेता संजय राउत ने यह जानकारी दी | संजय के अनुसार प्रियंका शुक्रवार को शिवसेना में शामिल होंगी | प्रियंका ने कांग्रेस से नाराज होकर शुक्रवार को ही इस्तीफा दिया है | प्रियंका कांग्रेस से नाराज़ थीं | बीते दिनों प्रियंका जब राफेल की एक प्रेस वार्ता करने के लिए उत्तर प्रदेश स्थित आगरा पहुंची थीं, तो वहां कांग्रेस के कुछ सदस्यों ने उनसे कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया | प्रियंका ने पार्टी के इन कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर 'गुंडा' करार दिया था | सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 1.30 बजे वह उद्धव ठाकरे ने एक प्रेस वार्ता बुलाई है जिसमें प्रियंका के शिवसेना जॉइन करने का ऐलान होगा |


