ये वक़्त की हेराफेरी है
Medhaj News 20 Apr 19 , 06:01:39 India
एक गाना था दरवार में ऊपर वाले कि अंधेर नही पर देरी है, ये वक़्त की हेरा फेरी है।-कल तक के दुश्मन आज साथ रैली कर रहे है, जिसने गेस्ट हाउस कांड को कांड होने से रोका आज उसके खिलाफ है, शत्रु जो कभी भारतीय जनता पार्टी के दोस्त थे और कई दशक रहे वो भी उस समय जुड़े जब भारतीय जनता पार्टी को आम पब्लिक पसंद नही करती थी, आज वही पार्टी राष्ट्रवादी पार्टी है, जो चेले थे आज गुरु से बड़े हो गये, जो शाह घंटों गड करी से एक मुलाकात के लिये इंतज़ार करते थे , आज वो शाह( राजा) हो गये, साधु नेता हो गये, नेता साधु हो गये, नेता कैदी हो गये और कैदी नेता हो गये, जिसको अमरीका के वीजा बैन था आज वो खुद उसकी पैरवी करते है,खुदा बे खुदा हो गये, बेख़ुदा खुदा हो गये, दूध की दुकान बंद हो गई,महखाने परवान हो गये,-------ArYa


