Headline

Kumbh 2019

पीएम नरेंद्र मोदी बायोपिक पर कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला मातोंडकर ने ली चुटकी

Medhaj News 19 Apr 19 , 06:01:39 India

एक्ट्रेस से कांग्रेस प्रत्याशी बनीं उर्मिला मातोंडकर रानीतिक माहौल में रमती नजर आ रही है | उत्तर मुंबई सीट से कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला मातोंडकर ने मुंबई मराठी पत्रकार संघ से बातचीत के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला | उन्होंने पीएम मोदी की बायोपिक का भी जमकर मजाक उड़ाया | उर्मिला पूरी सभा के दौरान भाजपा और पीएम मोदी के भूले वादे याद कराती दिखीं | उन्होंने कहा कि ‘मोदीजी जीवन पर बनी फिल्म और कुछ नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री पर एक मजाक है, क्योंकि 56 इंच के सीने का दावा करने वाले कुछ भी करने में बुरी तरह विफल साबित हुए हैं | उर्मिला ने कहा - उनके जीवन पर बनी फिल्म लोकतंत्र, गरीबी और भारत की विविधता पर मजाक है | इसके अलावा उर्मिला ने चुटकी लेते हुए कह डाला 'उन पर और उनके अधूरे वादों पर तो कॉमेडी फिल्म बननी चाहिए थी |





उन्होंने कहा ‘इससे ज्यादा बुरा क्या हो सकता है कि लोकतांत्रिक देश के प्रधानमंत्री ने पांच साल में एक संवाददाता सम्मेलन नहीं किया | उर्मिला को कांग्रेस ज्वॉइन किए अभी कुछ ही दिन बीते हैं और इतने कम समय में वो सियासी माहौल में ऐसी रम गई है कि उन्हें कांग्रेस की तेज-तर्रार नेता के तौर पर पहचाना जा रहा है | कुछ समय पहले उर्मिला के चुनावी जनसभा में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता भिड़ गए थे और जमकर हंगामा हुआ था | इसके बाद उर्मिला ने जान को खतरा होने का डर जताकर पुलिस सुरक्षा मांगी थी |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा