Headline

Kumbh 2019

वोटिंग के दौरान ही एक पोलिंग अफसर की मौत

Medhaj News 18 Apr 19 , 06:01:39 India

छत्तीसगढ़ के कांकेर संसदीय क्षेत्र में वोटिंग के दौरान ही एक पोलिंग अफसर की मौत हो गई है | हार्ट अटैक होने के कारण गुरुवार सुबह पोलिंग सुकाल राम नरेटी की मौत हुई है | 41 वर्षीय नरेटी की ड्यूटी बूथ क्रमांक 186 अंतागढ़ के कामता में लगी थी | इसी दौरान हार्ट अटैक की शिकायत पर अस्पताल ले जाया गया था लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी | नरेट शिक्षक पंचायत थे, जिनकी निर्वाचन में ड्यूटी लगी थी | सुब्रत साहू ने बताया कि पोलिंग अफसर द्वारा तबीयत खराब होने की शिकायत के तुंरत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी | सुकाल राम नरेटी की आज सुबह हार्ट अटैक से मौत हुई है | छत्तीसगढ़ में कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद संसदीय क्षेत्र में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो जाएंगे | तीनों संसदीय क्षेत्र में कुल 49 लाख 7 हजार 489 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे | तीनों संसदीय क्षेत्र में कुल कुल 6484 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं | कांकेर में 9, महासमुंद में 13 और राजनांदगांव में 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं | यानी कि तीनों सीटों पर कुल 36 प्रत्याशियों की किस्मत आज 49 लाख से अधिक मतदाता तय करने वाले हैं |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा