Kumbh 2019

कानपुर से करीब 15 किलोमीटर दूरी पर पटरी से उतरी पूर्वा एक्सप्रेस, 14 यात्री घायल

Medhaj News 20 Apr 19 , 06:01:39 India

हावड़ा से नई दिल्ली जा रही 12303 पूर्वा एक्सप्रेस शुक्रवार देर रात हादसे का शिकार हो गई। कानपुर से करीब 15 किलोमीटर दूर रात 12 बजकर 50 मिनट पर रूमा गांव के पास यह ट्रेन पटरी से उतर गई। हादसे में पूर्वा एक्सप्रेस के 12 कोच पटरी से उतर गए, जबकि उनमें से 4 कोच पूरी तरह पलट गए। इस ट्रेन दुर्घटना में 14 यात्रियों के घायल होने की बात सामने आ रही है।





हादसे की वजह से 11 ट्रेनों को रद्द किया गया है और कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। रेलवे का कहना है कि जांच के बाद हादसे की वजह पता चलेगी। इस बीच कानपुर सेंट्रल से एक स्पेशल ट्रेन के जरिए करीब 900 यात्रियों को नई दिल्ली के लिए भेजा गया है। रेलवे का कहना है कि किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है। इस बीच रेलवे ने कुछ हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।



ये हैं हेल्पलाइन नंबर

इलाहाबाद रेलवे- 0532-1072

कानपुर- 0512-1072,0512-2323015,2323016,2323018

टूंडला- 0561-2220337,220338

इटावा- 0568-8266382,0568-8266383

अलीगढ़- 0571-2403458

मिर्जापुर- 0544-2220095



हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी, एसएसपी और अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया। कानपुर के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट विजय विश्वास पंत भी घटनास्थल पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरफ की 45 लोगों की टीम भी मौके पर पहुंची।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा