Kumbh 2019

आप/कांग्रेस : लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली में गठबंधन को लेकर बड़ी खबर आई

Medhaj News 20 Apr 19 , 06:01:39 India

लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली में गठबंधन को लेकर बड़ी खबर आई है | सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं हो पाएगा | सूत्रों से जानकारी मिली है कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में भी कांग्रेस से गठबंधन करना चाहती है | लेकिन कांग्रेस हरियाणा आम आदमी पार्टी को कोई सीट नहीं देगी | इस बात को लेकर अब दिल्ली में भी गठबंधन को लेकर समझौता नहीं हो पाएगा | कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह आज सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे | प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर आप का फैसले के बारे में बताया जाएगा | इससे पहले शुक्रवार को सीटों के बटवारे पर दोनों दलों के बीच सकारात्मक संकेत मिले थे |





आप ने गठबंधन की बातचीत को अंजाम तक पंहुचाने के लिये कांग्रेस को सोमवार तक का समय दिया था | इसके लिये पार्टी ने अपने तीन उम्मीदवारों के शनिवार को होने वाले नामांकन को स्थगित कर दिया था | आप की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने बताया था कि अब सोमवार को आप के शेष छह उम्मीदवारों का नामांकन होगा | कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर कई महीनों से असमंजस की स्थिति बनी हुई है | पहले तो कांग्रेस में ही आप से गठबंधन को लेकर दो राय थी | शीला दीक्षित का खेमा गठबंधन का विरोध कर रहा था | वहीं अजय माकन और पीसी चाको इसके समर्थन में थे | जब पार्टी में करीब-करीब सहमति बनी तो आप ने हरियाणा और पंजाब में भी गठबंधन की शर्त रख | लेकिन पंजाब में गठबंधन से कांग्रेस ने साफ-साफ शब्दों में इनकार कर दिया | दिल्ली में लोकसभा की सात सीटें हैं और यहां भी हरियाणा के साथ 12 मई को वोट डाले जाएंगे | 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने सभी सात सीटों पर जीत दर्ज की थी |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा