Headline

Kumbh 2019

सुरेंद्रनगर में कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल को पड़ा जोरदार थप्पड़

Medhaj News 19 Apr 19 , 06:01:39 India

लोकसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर आई है | हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हार्दिक पटेल को चुनावी सभा के दौरान थप्पड़ मारा गया है | ये घटना गुजरात के सुरेंद्र नगर की है | बताया जा रहा है कि हार्दिक पटेल जब मंच से सभा को संबोधित कर रहे थे, तभी एक व्यक्ति मंच पर पहुंचकर उनको थप्पड़ मार देता है | हार्दिक को थप्पड़ किसने और क्यों मारा इसको लेकर जानकारी का इंतजार है | सुरेंद्र नगर में बढवाल इलाके के बलदाना गांव में हार्दिक सभा कर रहे थे | कहा ये भी जा रहा है कि घटना के बाद हार्दिक पटेल ने खुद शख्स को छोड़ने के लिए कहा |





हार्दिक ने घटना के बाद भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें डराने की कोशिश की जा रही है लेकिन वो डरेंगे नहीं। हार्दिक पटेल गुजरात में पटीदार आंदोलन के बड़े युवा नेता हैं और हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए थे | पाटीदार समुदाय ओबीसी श्रेणी के तहत सरकारी नौकरी और शिक्षा में आरक्षण चाहते हैं | हार्दिक पटेल का जन्म 20 जुलाई 1993 में चन्दन नगरी गुजरात में हुआ था | हार्दिक साल 2011 में सरदार पटेल समूह से जुड़े थे | इसके बाद हार्दिक ने साल 2015 में पाटीदार अनामत आंदोलन समिति का निर्माण किया था, जिसका लक्ष्य अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल होना था |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा