Headline

Kumbh 2019

बुलंदशहर से बीजेपी के सांसद भोला सिंह को नज़रबंद कर दिया, ये है मामला

Medhaj News 18 Apr 19 , 06:01:39 India

आज उत्तर प्रदेश की अलीगढ़, अमरोहा, बुलंदशहर, हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहपुर सीकरी और नगीना सीट पर भी मतदान हो रहा है | इस बीच बुलंदशहर से बड़ी खबर आ रही है | बुलंदशहर से बीजेपी के सांसद भोला सिंह को नज़रबंद कर दिया गया है | उनपर नियम तोड़ने का आरोप है | जानकारी के मुताबिक भोला सिंह मतदान केन्द्र के भीतर लोगों से मिले और उनके साथ फोटो खिंचवाई | इस मामले में उनको नोटिस भी जारी किया गया है | दूसरे चरण में एक दर्जन से ज्यादा दिग्गज चेहरों की चेहरों की किस्मत दांव पर लगी है | इनमें पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, बीजेपी नेता और अभिनेत्री हेमा मालिनी, कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली, डीएमके नेता कनिमोई, यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष राजबब्बर, कांग्रेस नेता सुशील कुमार सिंदे और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फ़ारूक़ अब्दुल्ला शामिल हैं | इन नेताओं की किस्मत आज EVM में बंद हो जाएगी | दूसरे चरण में पहले 97 सीटों पर वोट डाले जाने थे लेकिन इनमें से एक वेल्लोर सीट पर चुनाव रद्द कर दिया गया है | वहां पैसे बांटने की शिकायतें मिली थीं, इसके अलावा क़ानून-व्यवस्था को देखते हुए ईस्ट त्रिपुरा का चुनाव टाल दिया गया है | अब वहां 18 अप्रैल यानी आज की बजाय 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा