अब गूगल की मदद लेगी नोएडा पुलिस
Medhaj News 13 Feb 19 , 06:01:39 India
नोएडा ट्रैफ़िक पुलिस अमेरिकी कम्पनी गूगल को हादसों वाली जगहों के बारे में जानकारी भेजना चाहती है | पुलिस का दावा है कि इन जगहों को गूगल मैप पर दिखाने से हादसों में कमी हो सकती है, क्योंकि इससे गूगल मैप पर ब्लैक डॉट यानी हादसे वाली जगहों को ख़ासतौर पर दिखाया जाएगा | जिससे गाड़ी चलाने वाले लोगों को पहले ही उन जगहों की जानकारी मिल जाएगी,
जहां हादसे ज़्यादा होते हैं | इसके लिए नोएडा ट्रैफ़िक पुलिस ने हादसे वाली जगहों की लिस्ट तैयार की है | जो गूगल मैप पर मेट्रो लाइन, पेट्रोल पम्प और रेस्ट्रॉन्ट की तरह अलग से दिखाई देंगे | नोएडा ट्रैफ़िक पुलिस ने ये फ़ैसला सड़कों पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए लिया है |



