Headline

Kumbh 2019

कटिहार में नवजोत सिंह सिद्धू ने विरोधियों पर निशाना साधा

Medhaj News 16 Apr 19 , 06:01:39 India

लोकसभा चुनाव की बढ़ती सरगर्मी के बीच विवादित बयानों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है | पूर्व क्रिकेटर और पंजाब की कांग्रेस सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का नाम भी इस फेहरिस्त में जुड़ गया है | बिहार के कटिहार में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे सिद्धू ने मुस्लिम समुदाय से एकजुटता होकर कांग्रेस को वोट देने की अपील की | उन्होंने कहा -आप (मुस्लिम समुदाय) यहां अल्पसंख्यक होकर भी बहुसंख्यक है | आप अगर एकजुटता दिखाएंगे तो आपके प्रत्याशी तारिक अनवर को कोई भी नहीं हरा सकता है | सिद्धू कटिहार संसदीय क्षेत्र के बलरामपुर विधानसभा के बारसोई प्रखंड के उच्च विद्यालय ढठ्ठा के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे | सिद्धू ने भाषण के दौरान कहा -आपकी आबादी यहां 64 फीसदी है | यहां के मुसलमान हमारी पगड़ी हैं | अगर आपको कोई दिक्कत हो तो मुझे याद करना, मैं पंजाब में भी आपका साथ दूंगा | सिद्धू ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा -ये लोग आपको बांट रहे हैं | मुसलमानों को बांट रहे हैं | औवैसी जैसे लोगों को लाकर वोट बांटना चाहते हैं और जीतना चाहते हैं | इसके साथ ही उन्होंने कहा -आप लोग इकठ्ठे होकर 64 फीसदी के साथ आए तो सब उलट जाएंगे और मोदी सलट (हार जाएंगे) जाएंगे | इस बार के चुनाव में ऐसा छक्का मारो कि मोदी बाउंड्री से पार चला जाए |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा