कैसरबाग में लगी भीषण आग

Medhaj News 14 Feb 19 , 06:01:39 India

राजधानी ​के कैसरबाग इलाके में करीब दो बजे अचानक आग की चिंगारी दिखी फर्नीचर का एक गोदाम धूं-धूं कर जलने लगा। भीषण आग में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। कैसरबाग थाना अंतर्गत बीएन रोड स्थित आवासीय कालोनी में मां दुर्गा फर्नीचर गोदाम है। इसमें लकड़ी (सोफा, कुर्सी, मेज आदि) का काम होता है। प्रतिदिन की तरह सभी कर्मचारी आज भी अपने काम में मशगूल थे। तभी अचानक एक कर्मचारी को धुंआ उठता दिखाई दिया और वह चिल्लाने लगा। वहीं सभी कर्मचारी आनन-फानन में इधर-उधर भागने लगे और बचाव कार्य में जुट गये। लेकिन आग पर काबू पाने में असफल रहे। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।





इससे आसपास के मकानों में रहने वाले नागरिक घरों से भागकर सड़क पर आ गये। कर्मचारियों ने घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड विभाग और पुलिस को दी। गोदाम के पास ही स्थित सिमिलिया हेल्थ केयर सेंटर की तरफ भी आग की लपटें बढ़ने लगी। इस पर स्थानीय लोगों ने अपनी सूझ-बूझ से उसे आग से बचा लिया। हालांकि गोदाम की लपटें अस्पताल में कूलर तक पहुंची और फिर खिड़की के पर्दों को अपनी चपेट में ​ले लिया। गनीमत रही कि यहां पर भी कोई हताहत नहीं हुआ। कैसरबाग थाना पुलिस ने बताया कि गोदाम में लकड़ी का काम होता है। मालिक का नाम रजनीश है। सूचना पाते ही दमकल की गाड़ियां मौक पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हुई हैं। उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण स्पष्ट अभी तक नहीं हुआ है। आग बुझने के बाद ही कारण की तहकीकात की जाएगी।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • ये मेरा सफर है……….!!

    • खामोशियाँ भी बोलती हैं….!!

    • बेनाम के, एक समान से रिश्ते

    • जानिए आज के दिन क्यों बढ़ती है गुलाब की कीमत

    • गुप्त नवरात्रि चल रही है