CBSE में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्नों की संख्या बढ़ी

Medhaj News 13 Feb 19 , 06:01:39 India

सीबीएसई की इस बार दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं हर बार के मुकाबले लगभग दो हफ्ते पहले शुरू कर रहा है। इससे छात्रों में थोड़ा पैनिक जरूर देखने को मिला लेकिन राहत की बात यह है कि इस बार प्रश्नपत्र के पैटर्न में कई बदलाव किए हैं | इस बार ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्नों की संख्या बढ़ा दी गई है। इसके अलावा इस बार प्रश्नों के विकल्प भी बढ़ाए गए हैं। एक अधिकारी ने बताया- हर बार लगभग 10 प्रतिशत प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप होते हैं।





हालांकि, इस साल 25 फीसदी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। इससे छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे अच्छे अंक हासिल कर सकेंगे। अगर कोई छात्र किसी प्रश्न को लेकर कॉन्फिडेंट नहीं है तो उसके पास लगभग 33% प्रश्न विकल्प के तौर पर मौजूद होंगे। इस बार 10 बजे के बाद परीक्षा केंद्रों में स्टूडेंट्स को एंट्री नहीं मिलेगी। आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य होगा। CBSE ने परीक्षाओं के लिए 4 नए बदलाव किए हैं। सभी छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म में ही प्रवेश दिया जाएगा। सुबह साढ़े 10 बजे से परीक्षा शुरू होगी।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • ये मेरा सफर है……….!!

    • खामोशियाँ भी बोलती हैं….!!

    • बेनाम के, एक समान से रिश्ते

    • जानिए आज के दिन क्यों बढ़ती है गुलाब की कीमत

    • गुप्त नवरात्रि चल रही है