Headline


भारतीय मूल की वो महिला जो यूके में होम सेक्रेटरी नियुक्त हुई

Medhaj News 26 Jul 19,17:58:14 World
Preeti_Patel.jpg

पूर्व प्रधानमंत्री टेरीजा मे की ब्रेक्जिट रणनीति के मुखर आलोचकों में शामिल प्रीति पटेल ने बुधवार को नये प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की कैबिनेट में गृह मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला | इस प्रकार वह ब्रिटेन में भारतीय मूल की पहली गृह मंत्री बनीं | प्रीति पटेल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुरीद हैं | उन्होंने उनकी नियुक्ति की घोषणा से कुछ घंटे पहले कहा, 'यह महत्वपूर्ण है कि कैबिनेट आधुनिक ब्रिटेन और आधुनिक कंजरवेटिव पार्टी को प्रदर्शित करे | गुजराती मूल की नेता प्रीति ब्रिटेन में भारतीय मूल के लोगों के सभी प्रमुख कार्यक्रमों में अतिथि होती हैं और उन्हें ब्रिटेन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्साही प्रशंसक के रूप में देखा जाता है | 47 वर्षीय प्रीति को पहली बार 2010 में एसेक्स में विथम के लिए कंजर्वेटिव सांसद के रूप में चुना गया था |





वह 2014 में जूनियर मिनिस्टरियल पोस्ट, ट्रेजरी मिनिस्टर और फिर 2015 के आम चुनाव के बाद एम्प्लॉय मिनिस्टर के पद पर नियुक्त हुईं | इससे पहले 2016 में उन्हें डिपार्टमेंट ऑफ इंटरनेशनल डेवलपमेंट में राज्य सचिव के पद पर पदोन्नत किया था | प्रीति ने कहा कि मैं अपने देश को सुरक्षित रखने के लिए, अपने लोगों को सुरक्षित रखने के लिए, और अपराध के संकट से लड़ने के लिए अपनी शक्ति में सब कुछ करूंगी | मैं उन चुनौतियों की प्रतीक्षा कर रही हूं जो अब आगे हैं | भारत और ब्रिटेन के संबंधों पर प्रीति ने 'बिल्डिंग ब्रिज: रीवाकेनिंग यूके-इंडिया संबंधों' के संदर्भ में पिछले महीने जारी की गई भारत की पहली रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि 'हमारी रिपोर्ट यूके और भारत के बीच संबंधों को फिर से नए आयाम देने के लिए कह रही है |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl

    • ओवुमनिया