Headline


डायनासोर की 6.5 फीट लंबी और 500 किलो वजनी जांघ की हड्डी मिली

Medhaj News 28 Jul 19,17:35:47 World

जीवाश्मों का जमीन में पता लगाने वाली एक टीम को बड़ी सफलता म‍िली है | फ्रांस की इस टीम को एक व‍िशालकाय डायनासोर की 6.5 फीट लंबी और 500 क‍िलो वजनी जांघ की हड्डी म‍िली है | इसे एक दुर्लभ खोज माना जा रहा है | अल जजीरा के अनुसार, फ्रांस के चारेंटे में मिली खुदाई के दौरान 24 जुलाई 2019 को यह हड्डी मिली है | जांघ की यह हड्डी 14 करोड़ साल पुरानी बताई जा रही है |





जीवाश्मों की खोज करने वाली टीम को फ्रांस के चारेंटे जगह पर यह जीवाश्म म‍िला है | यह प्रजाति शाकाहारी डायनासोर की सबसे बड़ी प्रजातियों में से एक है | नेशनल म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री की टीम ने मिट्टी की परतों से इसे खोज निकाला है |





जीवाश्मों की खोज करने वाली इस टीम को चारेंटे की इन जगहों से अब तक 7,500 हड्डियां मिल चुकी हैं | इस इलाके में 2010 से खुदाई की जा रही है | वैज्ञानिकों के अनुसार, यहां से मिली हड्डियां 40 प्रजाति के डायनासोरों की हैं |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl

    • ओवुमनिया