पाकिस्तान के नेशनल असेम्बली में पीएम इमरान खान ही नदारद रहे
पाकिस्तान के नेशनल असेम्बली में कश्मीर पर चर्चा आयोजित करने के लिए संयुक्त सत्र बुलाया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री इमरान खान की अनुपस्थिति के कारण वहां विपक्ष की ओर से जबरदस्त हंगामा हुआ है | अध्यक्ष के अपने कक्ष के लिए रवाना होने से पहले ही सत्र की कार्यवाही रोक दी गई है | खास बात ये है कि पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने संयुक्त सत्र बुलाया था, और इस सत्र में पीएम इमरान खान ही नदारद रहे | जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने आलोचना की थी | इसी के मद्देनजर पाक राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने मंगलवार को संयुक्त संसदीय सत्र बुलाया था | इसके लिए राष्ट्रपति ने समन जारी किया था | ऐसा कहा जा रहा है कि इमरान सरकार कश्मीर मुद्दे को लेकर अंतरराष्ट्रीय अदालत जा सकती है | साथ ही पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे को अमेरिका के सामने भी उठाएगा | आईसीजे में इससे पहले भी भारत-पाक के कई मुद्दों पर सुनवाई हो चुकी है |




