Headline



पाकिस्तानी एस्ट्रॉनॉट समेत कई देशों ने की इसरो की तारीफ

Medhaj News 9 Sep 19,23:46:24 World

इसरो जो कभी साईकल कभी बैलगाड़ी आदि से अपने सपने को पूरा करते थे आज अमरीका, सोवियत संघ आदि उसके साथ काम करना चाहते है। देश के पुराना दुश्मन के घर से भी एस्ट्रो नॉट नमीरा ने भारत के चन्द्रयान 2 और इसरो की तारीफ की, पाकिस्तान में नई पौध और सभ्य लोग भारत की इस सफलता की तारीफ कर रहे है।





जाने माने पाकिस्तानी गायक जो अब भारत के नागरिक अदनान सामी और पाकिस्तानी लेखक तारिक फतेह जो जल्दी भारत के नागरिक हो सकते है ने भी इसरो की तारीफ की। दक्षिणी धुर्वे में अब तक का पहला प्रयोग है जो भारत ने किया। अभी तक उत्तरी धुर्व पर - कई विफलता के बाद अमेरिका, रूस, चीन पहुँच पाये है। दक्षिणी धुर्वे पर भारत का विक्रम किसी भी हालत में उतरने वाला पहला यान है। इसका नाम महान वैज्ञानिक विक्रम साराभाई के नाम पर है।

भारत और जापान मिलकर जायेंगे चाँद पर





भारत में मौजूद जापान के दूतावास ने चंद्रयान-2 के लिए इसरो और उसके वैज्ञानिकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि भारत लूनर मिशन में अपना योगदान जरूर जारी रखेगा। उनका कहना था कि जापान की अंतरिक्ष एजेंसी जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (जाक्सा) और इसरो 2020 संयुक्त रूप से लूनर मिशन लॉन्च करने की योजना पर काम कर रहे हैं।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित