इस खिलाड़ी ने किया संन्यास का एलान, बोर्ड ने ट्वीट कर दी जानकारी
वेस्टइंडीज के सबसे धाकड़ बल्लेबाजों में से एक माने जाने वाले बल्लेबाज क्रिस गेल ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। 30 मई से इंग्लैंड की मेजबानी में खेला जाने वाला आईसीसी विश्वकप उनके करियर का आखिरी टूर्नामेंट होगा। इस बात की जानकारी वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने ट्वीट कर दी। गेल की हाल में लंबे समय बाद अंतरराष्ट्रीय वनडे टीम में वापसी हुई है | गेल वेस्टइंडीज के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में ब्रायन लारा के बाद दूसरे पायदान पर हैं। कैरेबियाई टीम को पहली बार विश्नकप में शामिल होने का मौका नहीं मिला था।
उन्होंने पिछले साल जिंबाब्वे में आयोजित क्वालीफायर्स टूर्नामेंट में फाइनल में पहुंचने में अहम भूमिका अदा की थी। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पहले दो वनडे मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है | गेल ने पिछले वर्ष अक्टूबर में भारत और बांग्लादेश के दौरे पर जाने से मना कर दिया था | गेल ने देश के लिए आखिरी वनडे मैच पिछले साल जुलाई में खेला था |



