ODI में भारत दूसरे और न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पंहुचा

Medhaj News 20 Feb 19 , 06:01:39 Sports

आईसीसी की बुधवार को जारी वनडे रैंकिंग के अनुसार इंग्लैंड 126 अंकों के साथ पहले और भारत (122 अंक) दूसरे स्थान पर है | इन दोनों के बाद न्यूजीलैंड (112) का नंबर आता है | न्यूजीलैंड इससे पहले भारत से पांच मैचों की सीरीज 1-4 से गंवाने के कारण चौथे स्थान पर खिसक गया था | उसे बांग्लादेश के खिलाफ जीत से एक अंक मिला और अब वह दक्षिण अफ्रीका (111 अंक) को पीछे छोड़ने में सफल रहा | पाकिस्तान (102) और आस्ट्रेलिया (100) क्रमश: पांचवें और छठे स्थान पर हैं |





वही गेंदबाजों की सूची में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस ने दक्षिण अफ्रीका के कैगिसो रबाडा को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल कर लिया है | ग्लेन मैक्ग्रा (2006) के बाद कमिंस पहले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज हैं, जो नंबर एक पर पहुंचे | भारतीय गेंदबाजों में रवींद्र जडेजा 794 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं | रविचंद्रन अश्विन 10वें, जसप्रीत बुमराह 16वें, मोहम्मद शमी 14वें, इशांत शर्मा 28वें और उमेश यादव 31वें नंबर पर हैं | रवींद्र जडेजा ऑलराउंडरों की सूची में भी तीसरे स्थान पर हैं | इस सूची में वेस्टइंडीज के जैसन होल्डर पहले और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन दूसरे स्थान पर हैं |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • चाँद और चाँदनी का साथ

    • चेहरा- सच या झूठ?

    • ये मेरा सफर है……….!!

    • खामोशियाँ भी बोलती हैं….!!

    • बेनाम के, एक समान से रिश्ते