क्रिकेट में फिर से एक और शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ
क्रिकेट के आंकड़ों में रुचि रखने वालों के लिए बड़ी खबर ओमान से आई है | क्रिकेट में फिर से एक और शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ इस बार ये रिकॉर्ड मेजबान ओमान की टीम और स्कॉटलैंड के खिलाफ हुआ | मेजबान ओमान की टीम अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड में स्कॉटलैंड के खिलाफ 50 ओवरों के मुकाबले में महज 24 रनों पर ढेर हो गई | टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए भेजी गई ओमान की टीम 17.1 ओवरों में सिर्फ 24 रनों पर सिमट गई | खवार अली (15) एकमात्र बल्लेबाज रहे, जो दोहरे अंकों में जा पाए |
इस दौरान 6 खिलाड़ी खाता भी नहीं खोल पाए | स्कॉटलैंड की ओर से एड्रियन नेल और आर. स्मिथ ने सर्वाधिक 4-4 विकेट निकाले | स्कॉटलैंड की टीम ने 280 गेंदें शेष रहते 3.2 ओवरों में 26 रन बनाकर 10 विकेट से यह मैच जीत लिया | लिस्ट-ए के तहत 40 से 60 ओवर तक की एक पारी होती है | ओमान ने अब तक कोई वनडे इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला है, जबकि स्कॉटलैंड को वनडे इंटरनेशनल का दर्जा प्राप्त है और वह मौजूदा वनडे आईसीसी रैंकिंग में 13वें स्थान पर है |



