न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड ने ड्यूनेडिन वनडे में बांग्लादेश को 88 रन से रौंदकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है. केन विलियमसन की किवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 330/6 का स्कोर बनाकर बांग्लादेश को 331 रन का टारगेट दिया था, इस पारी के दौरान टेलर ने न्यूजीलैंड के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड कायम किया है | रॉस टेलर ने 82 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 69 रन की पारी खेली | उन्हें रूबैल हुसैन की गेंद पर महमदुल्लाह ने कैच किया | लेकिन मशरफे मुर्तजा की टीम 47.2 ओवर ढेर होकर मैच गंवा बैठी |
जबकि किवी टीम की इस जीत में अनुभवी बल्लेबाज़ रॉस टेलर ने सबसे अधिक 69 रन का सहयोग दिया और इस दौरान उन्होंने एक खास मुकाम हासिल किया है | हालांकि 65 रन देकर छह विकेट लेने वाले टिम साउथी को मैन ऑफ द मैच और तीन मैचों में 264 रन (दो शतक) बनाने वाले मार्टिन गप्टिल को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया है | रॉस टेलर ने अब तक 218 वनडे में 20 शतक ठोके हैं और वह किवी टीम के लिए किसी भी फॉर्मेट में ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ हैं | 16-16 शतक के साथ नाथन एस्टल और मार्टिन गप्टिल संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं | जबकि टेलर और मार्टिन क्रो के नाम टेस्ट में 17-17 शतक दर्ज हैं तो केन विलियमसन (19) शतक के साथ टॉप पर हैं |



