स्टेडियमो से पाकिस्तानी खिलाड़ियों के पोस्टर हटे

Medhaj News 18 Feb 19 , 06:01:39 Sports

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को भारत ने एक ऐसा काला दिन देखा जिसे शायद ही कोई याद करना चाहेगा | इस प्रेम के दिन देश ने अपने 40 सीआरपीएफ जवानों को आतंकवादी हमले में खो दिया | यह हमला श्रीनगर से करीब 30 किलोमीटर दूर लेथपोरा इलाके में हुआ | पाकिस्तान स्थित आतंकी समूह जैश-ए-मोहम्मद ने इस नृशंस आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है और आत्मघाती हमलावर का एक वीडियो जारी किया है जिसे हमले से पहले शूट किया गया था | हमलावर की पहचान कमांडर आदिल अहमद दार के रूप में हुई है | इस हमले से देशभर में रोष है, ऐसे में हाल ही में खबर आई थी कि क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया ने सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले का विरोध जताते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पोस्टर ढक दिया |





इस मामले में अब पंजाब क्रिकेट संघ और राजस्थान क्रिकेट संघ ने भी बड़ा फैसला किया है | इन दोनों ही संघो ने अपने-अपने स्टेडियम से पाकिस्तानी खिलाड़ियों के पोस्टर हटा दिए हैं | मोहाली स्थित आईएस बिंद्रा स्टेडियम के अंदर लगी पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ियों की एक दर्जन से अधिक तस्वीरों को रविवार को भी हटा दिया गया |





पीसीए के कोषाध्यक्ष अजय त्यागी ने कि पीसीए ने पुलवामा हमले के शहीदों के साथ एकजुटता दिखाने और पाकिस्तान के खिलाफ अपना गुस्सा दिखाने के लिए आईएस बिंद्रा स्टेडियम के अंदर लगी पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तस्वीरों का हटाया है | पीसीए के अंदर से 14-15 तस्वीरों को हटाया गया है | राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन ने भी जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में पिक्चर गैलरी में से पाकिस्तान के सभी क्रिकेटर्स की तस्वीरों को हटा दिया है |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • चाँद और चाँदनी का साथ

    • चेहरा- सच या झूठ?

    • ये मेरा सफर है……….!!

    • खामोशियाँ भी बोलती हैं….!!

    • बेनाम के, एक समान से रिश्ते