वर्ल्ड कप में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड इस बल्लेबाज के नाम
आईसीसी विश्व कप का 24वां मैच इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच खेला गया। मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला गया, जहां इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने कई वर्ल्ड रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिया। इसमें सबसे बड़ा रिकॉर्ड, एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड रहा। मोर्गन ने 148 रनों की पारी के दौरान 17 छक्के लगाते हुए रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त किया। रोहित शर्मा, क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स तीनों एक पारी में 16-16 छक्के जड़ चुके हैं। मोर्गन ने एक ही बार में तीनों का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। इंग्लैंड के कप्तान ने महज 71 गेंदों का सामना किया और 148 रन ठोक डाले।

17 छक्कों के अलावा उन्होंने चार चौके जड़े। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 397 रन बनाए, जवाब में अफगानिस्तान की टीम 50 ओवर में आठ विकेट पर 247 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ इंग्लैंड फिलहाल प्वॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गया है। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2011 के 15वें मैच में ब्रायन ने यह कारनामा किया था। इसके अलावा इयोन मॉर्गन ने वर्ल्ड कप का चौथा सबसे तेज शतक जमाया | वर्ल्ड कप में सबसे कम गेंदों में शतक जमाने में मोर्गन से आगे एबी डिविलियर्स, ग्लेन मैक्सवेल और केविन ओब्रायन हैं | जिन्होंने क्रमश: 52, 51 और 50 गेंदों में अपने शतक पूरे किए थे |








