कपिल देव ने मौजूदा भारतीय टीम को पाकिस्तान से कई गुना बेहतर बताया है
1983 में टीम इंडिया को पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव ने ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले बड़ा बयान दिया है | कपिल देव ने मौजूदा भारतीय टीम को पाकिस्तान से कई गुना बेहतर बताया है | और कहा है कि टीम इंडिया 10 में से 7 बार पाकिस्तान को हरा सकती है | कपिल देव ने कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि वह मुझसे ज्यादा अच्छे कप्तान हैं | वहीं पाकिस्तान के खिलाफ मैच में टीम इंडिया कहीं से भी हारती नहीं नजर आ रही है |
टीम की गेंदबाजी पर बात करते हुए कपिल ने कहा कि "जब मैंने बुमराह को पहली बार देखा तो मुझे लगा कि उसके पास ऐसी क्षमता नहीं होगी | लेकिन अब मैं अपने शब्द बदल दिए हैं और मैं कहता हूं कि वह वास्तव में शानदार है | जसप्रीत बुमराह दुनिया का नंबर-1 गेंदबाज है, जिससे साफ पता चलता है की हमने कितना लंबा सफर तय किया है" | धोनी के ग्लव्स पर जुड़े सवाल पर कपिल ने कहा कि - मैं धोनी का सम्मान करता हूं और उन्होंने अपने देश और सेना के लोगों के लिए जुनून और प्यार दिखाया है और यह कुछ भी गलत नहीं है | ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप में 16 जून यानि कल पाकिस्तान का सामना इंडिया से होगा | ये वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच 7वां मैच होगा | इससे पहले हुए 6 मैचों में टीम इंडिया ने ही जीत दर्ज की है |


