Headline



कैरेबियाई धरती पर भारत-वेस्टइंडीज अंतिम टी20 मैच आज

Medhaj News 6 Aug 19 , 06:01:39 Sports

तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले दो मैच जीतने के बाद भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है | तीसरा मैच मंगलवार को गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा और भारत का लक्ष्य इस सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने की होगा | इसी मैच से सही मायने में भारत के वेस्टइंडीज दौरे का आगाज होगा क्योंकि अभी तक खेले गए दोनों टी-20 मैच अमेरिका में आयोजित किए गए थे और अब भारतीय टीम कैरेबियाई धरती पर पहुंच चुकी है | ये मैच वेस्टइंडीज में गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा | वेस्टइंडीज बनाम भारत का अंतिम और तीसरा टी20 मैच 8:00 PM (भारतीय समयानुसार) से शुरू होगा | और इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV पर उपलब्ध होगी |





टीमें (संभावित):

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), क्रूणाल पांड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, दीपक चाहर, नवदीप सैनी |

वेस्टइंडीज: जॉन कैम्पबेल, इविन लेविस, शिमरोन हेटमायर, निकोलस पूरन, केरन पोलार्ड, रोवमैन पॉवेल, कार्लोस ब्रैथवेट (कप्तान), कीमो पॉल, सुनील नरेन, शेल्डन कोटरेल, ओशेन थॉमस, एंथनी ब्राम्बले, जेसन मोहम्मद, खारे पियरे |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?