Headline



इंडिया-वेस्टइंडीज मैच में बने कई रिकॉर्ड, टी-20 में ऋषभ पंत ने धोनी को छोड़ा पीछे

Medhaj News 7 Aug 19 , 06:01:39 Sports

मैच में विराट और ऋषभ पंत ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, इसे के साथ भारत ने आखिरी टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को एकतरफा मुकाबले में सात विकेट से रौंद दिया। साथ ही विराट की अगुवाई में टीम ने तीन मैचों की सीरीज भी 3-0 से अपने नाम किया। वेस्टइंडीज ने तीसरे टी20 मैच में 6 विकेट पर 146 रन बनाए. भारत ने इसके जवाब में 19.1 ओवर में 3 विकेट पर 150 रन बनाकर मैच जीत लिया।





भारत के लिए विराट कोहली ने 59 रन बनाए, ऋषभ पंत 65 रन बनाकर नाबाद रहे। ऋषभ पंत ने मैच में 65 रनों की नाबाद पारी खेली। इसी के साथ उन्होंने धोनी को पीछे छोड़ते हुए एक खास उपलब्धि भी हासिल कर ली।





पंत अब अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। धोनी ने 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ सर्वाधिक 56 रन बनाए थे। विराट कोहली ने मैच में 59 रनों की पारी खेली। यह 21वां ऐसा मौका था जब उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी-20 में 50 से अधिक का स्कोर बनाया। इसी के साथ उन्होंने रोहित शर्मा की बराबरी कर ली।





दीपक चाहर को विराट ने सीरीज के आखिरी मैच में प्लेइंग xi में शामिल किया। उसके बाद दीपक ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में मात्र 4 रन देकर 3 विकेट निकाल लिए। इसी के साथ वे वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में भारत की तरफ से बेस्ट प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज बन गए।



भारतीय टीम ने 8 साल बाद वेस्टइंडीज में कोई टी-20 सीरीज जीती और दूसरी बार ऐसा हुआ जब टीम ने विदेशी जमीन पर 3-0 से क्लीनस्वीप किया।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?