Headline


टीम इंडिया के इस गेंदबाज ने वर्ल्ड कप में रचा नया इतिहास

Medhaj News 28 Jun 19 , 06:01:39 Sports

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप में एक नया इतिहास रच दिया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्ल्ड कप 2019 के 34वें मुकाबले में मोहम्मद शमी ने 4 विकेट चटकाए। मोहम्मद शमी के इसी प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज पर बड़ी जीत हासिल की। मोहम्मद शमी ने इस मुकाबले में 4 विकेट लेकर वर्ल्ड कप में 25 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। मोहम्मद शमी वर्ल्ड कप में सबसे तेज 25 विकेट चटकाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलियाई लेफ्ट आर्म पेसर मिचेल स्टार्क को पीछे छोड़ दिया है।





मिचेल स्टार्क ने 10 पारियों में 25 विकेट चटकाए थे। वहीं, मोहम्मद शमी ने सिर्फ 9 पारियों में 25 विकेट लेकर ये वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ मोहम्मद शमी ने 6.2 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट झटके। ये मोहम्मद शमी के वनडे करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। मोहम्मद शमी ने इससे पहले अफागनिस्तान के खिलाफ भी 4 विकेट अपने नाम किए थे। इसमें एक हैट्रिक भी शामिल थी, जो उनके करियर और इस वर्ल्ड कप की पहली हैट्रिक थी। वहीं, भारत के लिए वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले वे चेतन शर्मा के बाद दूसरे गेंदबाज थे।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl

    • ओवुमनिया

    • न ढूँढ मुझे तू पत्थर में