Headline


जामनगर के लोग उम्मीद कर रहे हैं कि रवींद्र जडेजा विश्वकप लेकर आएंगे- रिवाबा

Medhaj News 9 Jul 19 , 06:01:39 Sports

क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा ने मंगलवार को कहा कि मैं चाहती हूं रवींद्र जडेजा वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाएं और उसे जामनगर लाएं | यह हमारे लिए आनंद एवं गर्व का क्षण होगा | रिवाबा ने कहा - जामनगर के लोग उम्मीद कर रहे हैं कि रवींद्र विश्वकप की ट्रॉफी के साथ लौटें | रंजीत सिंह जी और दलीप सिंह जी भी जामनगर से थे, लोग उम्मीद कर रहे हैं कि वह जामनगर विश्वकप लेकर आएंगे | क्रिकेट के प्रति जडेजा के प्रेम और प्रतिबद्धता के बारे में रिवाबा ने कहा कि वह गेम के प्रति समर्पित रहते हैं, भले ही उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिले या न मिले |





उनका समर्पण हमेशा ऊंचे स्तर पर होता है | मैं उनकी प्रतिबद्धता के लिए उन्हें सलाम करती हूं | जब भी उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है, वह अपना सौ फीसद देते हैं | रवींद्र ने हमेशा सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की है | वह हमेशा अपना अनुभव टीम को देने का प्रयास करते हैं | वह इसी मानसिकता के साथ मैदान में उतरते हैं | गौरतलब है कि जडेजा को इस विश्वकप में ज्यादा मौके नहीं मिले हैं | जडेजा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आज हो रहे मुकाबले में शामिल किया गया है |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl

    • ओवुमनिया