रन बनाने के मामले में डेविड वॉर्नर टॉप पर हैं
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का दूसरा और वनडे करियर का 16वां शतक लगाया है | उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 110 गेंद में 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 10 रन पूरे किए | उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पारी के 33वें ओवर की दूसरी गेंद पर सिंगल लेकर अपना 16वां शतक पूरा किया | वॉर्नर ने शुरू में धीमी बल्लेबाजी की लेकिन बाद में उन्होंने रफ्तार पकड़ ली | उन्होंने इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ भी शतक लगाया था. उस समय उन्होंने 107 रन की पारी खेली थी | वनडे में सबसे तेज 16 लगाने में वे संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर है | उन्होंने 110 पारियों में अपने 16 शतक पूरे किए | इस मामले में दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला सबसे आगे हैं | उन्होंने 94 पारियों में 16 शतक लगा दिए थे |
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने 110 पारियों में 16 शतक लगाए थे | वहीं भारत के ही शिखर धवन ने 126 पारियों में 16 वनडे शतक लगाए थे | इनके बाद इंग्लैंड के जो रूट की बारी आती है जिन्होंने 128 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था | एक साल के बैन के बाद वापसी करने वाले डेविड वॉर्नर इस समय कमाल की फॉर्म में हैं | वर्ल्ड कप की छह पारियों में वे दो शतक और दो अर्धशतक उड़ा चुके हैं | रन बनाने के मामले में वे टॉप पर हैं | वे आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में 400 रन पूरे कर चुके हैं और ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज हैं | वे पहले की तुलना में धीमी गति से रन बना रहे हें लेकिन ऑस्ट्रेलिया को कप्तान एरोन फिंच के साथ मिलकर कमाल की शुरुआत दे रहे हैं | दोनों ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले विकेट के लिए 121 रन जोड़े थे | पाकिस्तान के खिलाफ दोनों ने 137 रन की साझेदारी की थी वहीं श्रीलंका के खिलाफ दोनों के बीच 80 रन की पार्टनरशिप हुई थी | इस वर्ल्ड कप में वॉर्नर का स्कोरकार्ड ऐसा है, नाबाद 89, 3, 56, 107 और 26 रन | आईपीएल में भी उनका बल्ला खूब चला था और उन्होंने 692 रन बनाकर ऑरैंज कैप जीती थी |






























