Headline


रोहित शर्मा के आउट दिए जाने पर विवाद

Medhaj News 27 Jun 19 , 06:01:39 Sports

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्‍ड कप 2019 में भारत के सलामी बल्‍लेबाज रोहित शर्मा के वेस्‍ट इंडीज के खिलाफ आउट दिए जाने पर विवाद हो गया है | रोहित को भारतीय पारी के छठे ओवर में केमार रोच की गेंद पर विकेटकीपर के हाथों कैच आउट दिया गया | यह फैसला थर्ड अंपायर ने डीआरएस लिए जाने पर दिया | इससे पहले मैदानी अंपायर ने कैच आउट करार दिए जाने की अपील ठुकरा दी थी | रोहित शर्मा थर्ड अंपायर के फैसले से असहमत नजर आए | लेकिन उन्‍होंने कोई विरोध नहीं जताया | वहीं स्‍टेडियम में बैठीं रोहित की पत्‍नी रितिका सजदेह भी आउट दिए जाने के फैसले पर हैरान नजर आई | उनकी प्रतिक्रिया से साफ दिख रहा था कि उन्‍हें यह फैसला सही नहीं लगा | आउट होने से पहले रोहित ने 23 गेंद में 1 चौके व 1 छक्‍के की मदद से 18 रन बनाए | उन्‍होंने शुरुआत धीमी की लेकिन इसके बाद हाथ खोलने शुरू कर दिए थे |





दरअसल छठे ओवर की आखिरी गेंद रोहित शर्मा को छकाते हुए बैट व पैड के बीच से निकली | इसे पर वेस्‍ट इंडीज के खिलाड़ियों ने जोरदार अपील की लेकिन अंपायर ने अपील ठुकरा दी | इसके पर विंडीज के कप्‍तान जेसन होल्‍डर ने रिव्‍यू ले लिया | डीआरएस में सामने आया कि गेंद बल्‍ले और पैड के बीच से निकली थी | लेकिन उसके बल्‍ले को छूकर विकेटकीपर के दस्‍तानों में जाने पर स्‍पष्‍टता नहीं थी | अल्‍ट्रा एज में दिख रहा था कि गेंद बल्‍ले व पैड से लगभग एक ही समय पर लगी | ऐसा भी प्रतीत हो रहा था कि शायद गेंद बल्‍ले के बजाय पैड से लगकर गई | लेकिन थर्ड अंपायर माइकल गॉफ ने फौरन फैसला वेस्‍ट इंडीज के पक्ष में दे दिया | इससे एकबारगी तो रोहित शर्मा हैरान रह गए | वे फैसले के खिलाफ सिर हिलाते नजर आए | बाद में वे मुस्‍कुराते हुए पवैलियन लौट गए | कमेंट्री बॉक्‍स में मौजूद लोग भी अंपायर के फैसले के पक्ष में नहीं दिखे |


    Comments

    • Medhaj News
      Updated - 2019-06-27 18:58:40
      Commented by :Anil Yadav

      Absolutely decision should be in the favour of batsman.


    • Load More

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl

    • ओवुमनिया

    • न ढूँढ मुझे तू पत्थर में

    • चंद भावपूर्ण पंक्तियाँ.......!