Headline


टीम इंडिया के किट स्पॉन्सर ने ऑरेंज जर्सी की तस्वीर जारी की

Medhaj News 29 Jun 19 , 06:01:39 Sports

भारत की आईसीसी क्रिकेट वर्ल्‍ड कप 2019 में ऑरेंज जर्सी से पर्दा उठ गया है | टीम इंडिया के किट स्‍पॉन्‍सर नाइकी ने शुक्रवार को ऑरेंज जर्सी की तस्‍वीर जारी कर दी | भारतीय टीम यह जर्सी इंग्‍लैंड के खिलाफ रविवार को होने वाले मैच में पहनेगी | नाइकी की ओर से जारी बयान में कहा गया - टीम इंडिया 30 जून 2019 को बर्मिंघम में पहली बार अपनी अवे जर्सी पहनेगी | इस साल वनडे और अवे किट की जो डिजाइन लॉन्‍च की गई हैं वह भारत की नौजवान पीढ़ी और राष्‍ट्रीय टीम की निडर भावना से से प्रेरित है | नई जर्सी सामने वाले हिस्‍से को छोड़कर पूरी तरह से ऑरेंज रंग की है | टीम इंडिया की नई जर्सी का रंग भगवा होने को लेकर काफी विवाद भी हुआ है | भारत में कई राजनीतिक दलों ने इस मामले में बीसीसीआई को घेरा है | उनका कहना था कि बीसीसीआई ने यह रंग केंद्र सरकार को खुश करने के लिए चुना |





बीजेपी ने इन आरोपों को खारिज किया | वहीं अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इन आरोपों पर कहा कि कलर कॉम्बिनेशन उनकी तरफ से बीसीसीआई को भेजा गया था | भारतीय बोर्ड ने वहीं कॉम्बिनेशन चुना जो उन्‍हें ठीक लगा | आईसीसी की ओर से बुधवार को जारी बयान में कहा गया - जर्सी बदलने का विचार इसलिए आया क्‍योंकि इंग्‍लैंड भी नीली जर्सी ही पहनता है | नया डिजाइन भारत की पुरानी टी20 जर्सी से लिया गया है जिसमें भगवा रंग है | नाइकी ने बयान में कहा कि अवे किट खेल और खिलाड़ियों की आधुनिक जरूरतों और तेजतर्रार मूवमेंट को ध्‍यान में रखते हुए तैयार की गई है | इस किट पसीने वाली जगहों को ध्‍यान में रखकर तैयार की गई है जिससे मैदान में खिलाड़ी राहत महसूस करें | साथ ही टीम में ऐसे कई बदलाव किए गए हैं जो इसे काफी हल्‍का, आरामदेह और खिलाड़ियों को चुस्‍त रहने में मददगार बनाते हैं | आईसीसी ने एक नया नियम बनाया है | इसमें आईसीसी इवेंट में एक मैच में एक जैसे रंग वाली ड्रेस पहनकर दोनों टीमें नहीं उतर सकती | ऐसे में एक टीम की जर्सी का रंग बदला जाना चाहिए | यह नियम फुटबॉल के अवे और होम मुकाबलों में पहनी जाने वाली जर्सी से प्रेरित होकर बनाया गया है | दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश की हरी जर्सी को देखते हुए पीली जर्सी पहनी थी | जबकि ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज को जर्सी बदलने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनकी जर्सियां किसी टीम से मेल नहीं खाती |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl

    • ओवुमनिया

    • न ढूँढ मुझे तू पत्थर में