Headline


टीम इंडिया ने तीसरे और अंतिम टी 20 के लिए इन खिलाड़ियों को आराम दिया

Medhaj news 9 Nov 18 , 06:01:38 Sports

भारतीय क्रिकेट टीम प्रबंधन ने शुक्रवार को घोषणा की है कि तेज गेंदबाज उमेश यादव और जसप्रीत बुमराह व चाइनामैन कुलदीप यादव को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए आराम दिया जाएगा। बता दें कि टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच रविवार को चेन्नई में खेला जाएगा।





बीसीसीआई ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि यह फैसला इसलिए लिया ताकि तीनों गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले शारीरिक रूप से सर्वश्रेष्ठ स्तर पर रहें। टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा 21 नवंबर 2018 से शुरू होगा।विज्ञप्ति में यह भी कहा गया कि अखिल भारतीय चयनकर्ता समिति ने तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल को आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए शामिल किया है।





तीन टी20 मैच की इस सीरीज का पहला मैच कोलकाता में खेला गया था, जहां भारत ने 5 विकेट से यह मैच अपने नाम किया। इसके बाद दूसरा मैच लखनऊ में खेला गया। टीम इंडिया ने रोहित के शानदार शतक की बदौलत 71 रनों से यह मैच जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बना ली।सिद्धार्थ कौल इससे पहले आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टी20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे, यहां उन्हें 2 मैच खेलने का मौका मिला था। सिद्धार्थ ने अब तक खेले 2 टी20 इंटरनैशनल मैच में 3 विकेट अपने नाम किए हैं।



सानिया मिर्जा के घर आया नन्हा मेहमान


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • चंद भावपूर्ण पंक्तियाँ.......!