IND vs WI LIVE: भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 378 रनों का टारगेट, रोहित, रायडू का शानदार शतक....
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 377 रन बनाए और वेस्टइंडीज को जीत के लिए 378 रनों का लक्ष्य दिया। भारत के लिए स्टार ओपनर रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 162 रन बनाए। रोहित ने अपने वनडे करियर का 21वां शतक जड़ा है। रोहित 137 गेंदों में 162 रन बनाए।
रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का 21वां शतक जड़ दिया है. रोहित ने 99 गेंदों में शतक पूरा किया। रोहित अब वनडे में शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में पूर्व कप्तान गांगुली से केवल 1 शतक पीछे हैं। जिनके नाम 22 वनडे शतक हैं। इतना ही नहीं रोहित ने अपने शतक को 150+ की पारी में भी बदला. रोहित 137 गेंदों में 162 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में रोहित ने 20 चौके और 4 छक्के भी लगाए।
शिखर धवन 38 रन बनाकर कीमो पॉल की गेंद पर मिडविकेट पर लपके गए. धवन ने 40 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्के जड़े। विराट कोहली 16 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। उन्हें विकेट के पीछे शाई होप ने कीमर रोच की गेंद पर लपका।
भारत के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और वेस्टइंडीज को गेंदबाजी दी। इस मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हुए हैं। ऋषभ पंत और युजवेंद्र चहल के स्थान पर केदार जाधव और रवींद्र जडेजा को टीम में शामिल किया गया है।
इसके अलावा वेस्टइंडीज टीम में भी एक बदलाव किया गया है। प्लेइंग इलेवन में ओबेद मैकॉय के स्थान पर कीमो पॉल को टीम में जगह मिली है। गुवाहाटी में खेला गया पहला वनडे भारत के नाम रहा था, जबकि विशाखापत्तनम में खेला गया दूसरा मैच टाई रहा था. पुणे में खेले गए तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज करते हुए सीरीज 1-1 से बराबर कर ली।
प्लेइंग इलेवन:
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबति रायडू, महेंद्र सिंह धोनी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, केदार जाधव।
वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), चंद्रपाल हेमराज, शिमरोन हेटमेयर, शाई होप, एश्ले नर्स, कीमो पॉल, रोवमैन पॉवेल, कीमर रोच और मार्लन सैमुअल्स, कीरोन पॉवेल और फेबियन एलन।

