भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा वन-डे आज, याद आई इन दो धाकड़ खिलाड़ियों की
भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा वन-डे सोमवार को मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया को अब अगर यह सीरीज फतह करनी है तो उसे हर हाल में यह मुकाबला अपेन नाम करना होगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा दौरे पर यह उसकी पहली हार है। वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे वन-डे में टीम इंडिया की नजरें अपनी अंतिम एकादश में सही संतुलन बनाने पर टिकी होंगी।सलामी बल्लेबाज शिखर धवन-रोहित शर्मा से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी। बता दें कि बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा लगातार दो मैचों में विफल रहे हैं और टीम को उनसे बड़ी साझेदारी की उम्मीद है। पहले मैच में रोहित ने 157 रन की नाबाद पारी खेली थी। उसके बाद उनका बल्ला खामोश रहा।टॉप ऑर्डर में कप्तान विराट कोहली और अंबाती रायुडू का खेलना लगभग तय है। मेजबान टीम के लिए हालांकि सबसे सकारात्मक पक्ष कप्तान कोहली की फार्म है, जिन्होंने पुणे में तीसरे वन-डे में लगातार तीसरा शतक जड़ा और ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय बने।
हार के बाद कोहली खासे मायूस नजर आए | लेकिन इस हार के साथ विराट कोहली को अपनी टीम के दो बड़े खिलाड़ियों की याद आ गई जो मौजूदा सीरीज में अभी तक टीम इंडिया का हिस्सा नहीं रहे हैं | कोहली ने कहा - देखिए जब कोहली और हार्दिक दोनों खेलते हैं तो हमें अतिरिक्त विकल्प मिल जाता है | जब हार्दिक जैसा खिलाड़ी नहीं खेलता, जो आपको गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों का विकल्प देता है, तो बैलेंस बिठाना थोड़ा कठिन होता है | केदार टीम से जुड़ गए हैं | उनके आने से हमें बैटिंग में गहराई मिलेगी | जब आपके पास बैलेंस नहीं होता तो आप एक ही ओर झुक जाते हैं | हमें उस परफेक्ट बैलेंस के बारे में बात करनी चाहिए जिसकी हमें जरूरत है | गौर करने वाली बात है कि जाधव चोट से उबर चुके हैं और उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी दो वनडे मैचों के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है |
गेंदबाजी की बात करें तो जसप्रीत बुमराह ने वापसी करते हुए शनिवार को तीसरे वन-डे में चार विकेट चटकाए। भुवनेश्वर कुमार ने डेथ ओवरों में काफी रन लुटाए लेकिन उनके वापसी करने की उम्मीद है। विरोधी टीम के बल्लेबाजों को रोकने में दोनों स्पिनरों युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की भूमिका अहम होगी।

