टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को तीसरे मैच में दी मात
Medhajnews 28 Jan 19 , 06:01:39 Sports
टीम इंडिया ने तीसरा वनडे अपने नाम करते ही सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. भारत ने 49 ओवर में न्यूजीलैंड को 243 रनों पर समेट दिया था. इस लक्ष्य को भारत ने महज 3 विकेट खोकर 43वें ओवर में हासिल कर लिया. कप्तान विराट कोहली ने शानदार 60 रन बनाए | वहीं उप कप्तान रोहित शर्मा ने 62 रनों की पारी खेली | रायडू ने 40 और कार्तिक ने नाबाद 38 रन बनाए|
ये मैच जीतते ही भारत ने वनडे सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली | भारत ने 10 साल बाद न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज जीती है | साल 2009 में धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 3-1 से सीरीज जीती थी | जबकि पिछली वनडे सीरीज में भारत 0-4 से हार गया था

