पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से रोंदा

Medhajnews 28 Jan 19 , 06:01:39 Sports
ZZZZZZZZZ.jpg

जोहानसबर्ग। पाकिस्तान ने रविवार को खेले गए मैच में तेज गेंदबाज उस्मान शिनवारी की मदद से चौथे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से रोंद दिया है और 5 मैचों की श्रृंखला 2-2 से बराबर कर ली। पाकिस्तान की तरफ से इस जीत में उस्मान शिवनारी का खरतनाक प्रदर्शन रहा जिन्होंने 6 गेंदों में ही 4 विकेट झटके। आईसीसी ने सरफराज को दक्षिण अफ्रीका के एंडिले फेलुकवायो के खिलाफ नस्ली टिप्पणी करने के लिए 4 मैचों के लिए निलंबित किया है। पाकिस्तान ने ‘मैन आफ द मैच’ शिनवारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका को बल्लेबाजी का न्योता देकर 41 ओवर में 164 रन पर समेट दिया जिन्होंने महज 6 गेंद में 4 विकेट झटके।



पाकिस्तान ने 165 रन के लक्ष्य को 31.3 ओवर में दो विकेट पर 168 रन बनाकर हासिल कर लिया। उसके लिए सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक ने 71 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली जबकि फखर जमां ने 44 और बाबर आजम ने नाबाद 41 रन बनाए। सरफराज की जगह टीम में शामिल किए गए मोहम्मद रिजवान 4 रन बनाकर नाबाद रहे। कार्यवाहक कप्तान शोएब मलिक ने गेंदबाजों और क्षेत्ररक्षकों के सही इस्तेमाल से दक्षिण अफ्रीका को दबाव में ला दिया। शाहीन शाह अफरीदी ने शुरुआती दो विकेट झटके जिसके बाद हाशिम अमला ने 59 रन और फाफ डु प्लेसिस ने 57 रन की पारी खेली। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 101 रन की भागीदारी निभाई जिसकी बदौलत टीम इतना स्कोर बना सकी।





मलिक ने स्पिनर इमाद वसीम और शदाब खान का बेहतरीन इस्तेमाल कर रन गति पर लगाम रखी। मोहम्मद आमिर ने खतरनाक डेविड मिलर को आउट किया जिसके बाद शिनवारी ने रासी वान डर डुसेन को 18 रन पर विकेट के पीछे कैच आउट कराया और फिर डेल स्टेन को बोल्ड किया। कागिसो रबाडा पहली ही गेंद पर शिनवारी का शिकार हुए, पर हैट्रिक गेंद पर ब्यूरान हेंडरिक्स पगबाधा की अपील से बच गए। अगले ओवर में शिनवारी ने फेलुकवायो का विकेट झटका। शादाब खान ने अंतिम बल्लेबाज इमरान ताहिर को आउट किया। अब दोनों टीमों के बीच पांचवां और आखिरी मैच कैपटाउन में 30 जनवरी को खेला जाएगा।



हम आपको बता दे कि गुलाबी रंग और दक्षिण अफ्रीका टीम के बीच गहरा रिश्ता है। अभी तक पिंक डे पर साउथ अफ्रीका ने जितने भी मैच खेले थे सब में उसे जीत मिली थी पर इस मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा और पाकिस्तान ऐसी पहली टीम बनी जिसे पिंक डे पर साउथ अफ्रीका को हराया है। साउथ अफ्रीका में हमेशा स्तन कैंसर के खिलाफ जागरुकता फैलाने के लिए पिंक वनडे का नाम दिया गया है।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • गुप्त नवरात्रि चल रही है

    • सच यही है

    • साझेदारी के रिश्ते

    • कोई माने या न माने

    • *आज़ाद भारत के बंधे नागरिक *