Headline


LIVE IND vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत को जीत के लिए दिया 284 रनों का टारगेट..

Medhajnews 27 Oct 18 , 06:01:38 Sports

वेस्टइंडीज ने तीसरे वनडे में भारत के समक्ष जीत के लिए 284 रनों का टारगेट रखा है। इंडीज टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट पर 283 रन बनाए। मेहमान टीम के लिए शाई होप ने सर्वाधिक 95 रनों की पारी खेली. टीम इंडिया की ओर से जसप्रीत बुमराह सबसे किफायती रहे. उन्होंने 35 रन देकर 4 विकेट चटकाए। कुलदीप यादव ने 2 विकेट झटके, जबकि भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और खलील अहमद ने एक-एक विकेट निकाले।



आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर एश्ले नर्स (40, 22 गेंदों में) को बुमराह ने एलबीडब्ल्यू किया। 283 के स्कोर पर इंडीज का 9वां विकेट गिरा। केमार रोच 15 रन बनाकर नाबाद रहे। शाई होप (95 रन, 113 गेंदों में) शतक से चूक गए. उन्हें जसप्रीत बुमराह ने अपने यॉर्कर से परास्त किया। 227 के स्कोर पर इंडीज ने अपना आठवां विकेट गंवाया। डेब्यू कर रहे फेबियन एलीन (5) को युजवेंद्र चहल ने लौटाया, ऋषभ पंत ने कैच लपका। 217 रनों के स्कोर पर मेहमान टीम का 7वां विकेट गिरा। कप्तान जेसन होल्डर (32) को भुवनेश्वर कुमार ने स्थानापन्न रवींद्र जडेजा की हाथों लपकवाया। 197 रनों पर इंडीज ने अपना छठा विकेट गंवाया। 121 रनों के स्कोर पर रोवमैन पॉवेल (4) को कुलदीप यादव ने रोहित शर्मा के हाथों कैच करा वापस भेजा। इंडीज को पांचवां झटका लगा।





111 रनों पर इंडीज का चौथा विकेट गिरा। शिमरोन हेटमेयर (37) को चाइनामैन कुलदीप यादव की गेंद पर धोनी ने स्टंप कर दिया। 55 रनों के स्कोर पर इंडीज ने अपना तीसरा विकेट खोया. मार्लोन सैमुअल्स (9) को खलील अहमद ने अपना शिकार बनाया, महेंद्र सिंह धोनी ने एक और कैच लपका।



भारत और वेस्टइंडीज के बाच खेले जा रहे है तीसरे मैच में समाचार लिखे जाने तक वेस्ट इंडीज ने 23 ओवरों में 120/4 रन बनाए हैं. शाई होप (32) और रोव्मन पोवेल (4) पे नाबाद है। शिमरोन हेटमेयर (37) रन बना कर आउट हुए उनको कुलदीप यादव ने आउट किया। 55 रनों के स्कोर पर इंडीज ने अपना तीसरा विकेट खोया। मार्लोन सैमुअल्स (9) को खलील अहमद ने अपना शिकार बनाया, महेंद्र सिंह धोनी ने एक और कैच लपका।



38 के स्कोर पर वेस्ट इंडीज को दूसरा झटका लगा जब आक्रामक दिख रहे कीरोन पॉवेल (21) को जसप्रीत बुमराह ने लौटाया। रोहित शर्मा ने शानदार कैच लपका। इससे पहले 25 के स्कोर पर इंडीज को पहला झटका लगा। चंद्रपॉल हेमराज (15) को जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन लौटाया, धोनी ने बेहतरीन कैच लपका। वेस्टइंडीज की ओर से पॉवेल और चंद्रपॉल ने पारी की शुरुआत की थी।



भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने तीसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।





इस मैच के लिए भारत की अंतिम एकादश में तीन बदलाव हुए हैं। उमेश यादव, मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा के स्थान पर भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और खलील अहमद को टीम में शामिल किया गया है।



इसके अलावा वेस्टइंडीज टीम में भी इस मैच के लिए एक बदलाव किया गया है। अंतिम एकादश में फेबियन एलीन को देवेंद्र बिशू की जगह शामिल किया गया है। एलीन अपना पहला वनडे मैच खेलेंगे।



दूसरे मैच में गेंदबाजी की दुर्दशा देखते हुए चयनकर्ताओं ने बाकी के तीन वनडे मैचों के लिए बुमराह और भुवनेश्वर को टीम में शमिल किया है। यह दोनों गेंदबाज खेल के छोटे प्रारूप में अपनी सटीक लाइन लेंथ और कसी हुई गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं।



भारत ने दूसरे मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 321 रन बनाए थे, लेकिन वेस्टइंडीज ने भी भारतीय गेंदबाजों की धुनाई करते हुए इतना ही स्कोर किया था। मोहम्मद शमी को बाकी के तीन मैचों के लिए टीम से बाहर कर दिया गया है।



वेस्टइंडीज की टीम पिछले मैच के प्रदर्शन से आत्मविश्वास से भरी होगी, खासकर बल्लेबाजी में. शाई होप और शिमरोन हेटमेयर ने जिस तरह से पिछले मैच में बल्लेबाजी की थी, कप्तान जेसन होल्डर चाहेंगे कि यह दोनों अपनी इस फॉर्म को जारी रखें।



प्लेइंग इलेवन



भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), अंबति रायडू, एमएस धोनी (विकेटकीपर), ऋषभ पंत, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, युजवेंद्र चहल



वेस्टइंडीज : कीरोन पॉवेल, चंद्रपॉल हेमराज, शाई होप (विकेटकीपर), मार्लोन सैमुअल्स, शिमरोन हेटमेयर, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर (कप्तान), फेबियन एलीन, एश्ले नर्स, केमार रोच, ओबेड मैक्कॉय


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • चंद भावपूर्ण पंक्तियाँ.......!