अक्षय कुमार की ये फिल्म बीच में ही रुक गई
जहां एक तरफ अक्षय जी-जान से 'हाउसफुल 4' के प्रमोशन में लगे हुए हैं | वहीं दूसरी तरफ उनके पास एक के बाद एक कई फिल्में हैं | रेहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) से लेकर राज मेहता की 'गुड न्यूज' तक, अक्षय आने वाले दिनों में वहीं हाल ही में उनकी एक बड़ी फिल्म को लेकर चौंकाने वाली खबर आ रही है | ये खबरें जुड़ी हैं अक्षय की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' (Laxmi Bomb) से |
दरअसल, हाल ही में ऐसी खबरें आ रही हैं कि अक्षय ने अपनी आने वाली बड़ी फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' की शूटिंग कैंसिल कर दी है | यानी कि अब 'लक्ष्मी बॉम्ब' ईद 2020 पर रिलीज नहीं होगी | फिल्मीबीट की एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय ने ये फैसला रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' की वजह से लिया है | इस रिपोर्ट में कहा गया है कि रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार के माता-पिता के किरदार और कहानी को शामिल करने की प्लानिंग की गई है | इसी वजह से फिल्मी की रीशूट होनी है | यही कारण है कि 'लक्ष्मी बॉम्ब' की रिलीज डेट पर खतरा मंडरा रहा है |
कुछ दिन पहले सूर्यवंशी के क्लाइमेक्स शूटिंग की तस्वीर सामने आई थी | जिसमें अक्षय कुमार के साथ रणवीर सिंह और अजय देवगन दिखाई एक साथ दिखाई दिए थे | वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड हंमाना ने ये भी दावा किया है कि फिल्म को रीशूट किए जाने की खबरें सही नहीं हैं | रोहित शेट्टी के लिए फिल्म के कुछ सीन को दोबारा से री शूट करना महंगा पड़ सकता है | हम आपको बता दें कि 'सूर्यवंशी' के जरिए अक्षय कुमार, रोहित शेट्टी के साथ पहली बार काम करने जा रहे हैं | इस फिल्म में अक्षय एक पुलिस अफसर के किरदार में नजर आएंगे | रोहित शेट्टी की इस कॉप यूनिवर्स फिल्म में दर्शकों को जबरदस्त एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे | सिंघम, सिंबा और सूर्यवंशी एक साथ जब स्क्रीन पर आएंगे तो क्या नजारा होगा आप भी अंदाजा लगा सकते हैं |



