Headline



सड़क पर भूखे बच्चे को खाना देते स्पॉट हुई जाह्नवी कपूर, VIDEO हुआ वायरल

Medhaj News 1 Nov 19,19:17:01 Entertainment

बॉलीवुड (Bollywood) स्टार्स जब भी बाहर निकलते हैं उनके आस-पास फैंस की भीड़ लग जाती है | वहीं इस भीड़ में हर शख्स पर ध्यान देना स्टार्स के लिए मुश्किल हो जाता है लेकिन कई सेलेब्रिटीज ऐसे भी होते हैं, जो भीड़ में भी जरूरतमंदों के लिए कुछ अच्छा कर जाते हैं | ये स्टार्स अपने ऐसे कामों से अपने फैंस का दिल जीत लेते हैं | हाल ही में जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) ने कुछ ऐसा ही किया | जाह्नवी ने सड़क पर एक बच्चे को देखा तो कुछ ऐसा किया सभी हैरान रह गए | उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है | जाह्नवी कपूर बांद्रा स्थित एक सलून के बाहर स्पॉट की गईं | वो जैसे ही अपनी कार से उतरीं और आगे जाने लगीं वैसे ही उनके रास्ते में एक बच्चा आ गया | इस बच्चे ने जाह्नवी से कहा कि उसे भूख लगी है | ये सुनकर जाह्नवी कार के पास वापस आईं और उनके पास जो बिस्किट के पैकेट रखे हुए थे वो निकालकर उस बच्चे को दे दिए | बच्चा खुश हो गया | इसके बाद जाह्नवी और थोड़ी आगे बढ़ीं तो बच्चे की मां जो गुब्बारे बेच रही थी, उसने जाह्नवी से पैसे मांगे | जाह्नवी पैसे देने के लिए वहां तो नहीं रुकीं लेकिन सलून के अंदर जाकर उन्होंने बच्चे को बुलाया और पैसे दिया | बच्चे ने जाह्नवी को हैप्पी दिवाली भी कहा | इस तरह दरियादिली दिखाकर जाह्नवी ने सभी का दिल जीत लिया | जाह्नवी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है | हर कोई उनकी तारीफें करता हुआ दिखाई दे रहा है |



View this post on Instagram

#janhvikapoor snapped at salon in bandra today #viralbayani @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?