बाहुबली एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी आज 38 साल की हो गयीं
साउथ की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी(Anushka shetty) आज अपना 38 वां जन्मदिन मना रही हैं। बाहुबली (Bahubali) में देवसेना से न सिर्फ इंडियन सिनेमा बल्कि पुरे विश्व में मशहूर हुईं एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी ने इंडस्ट्री में 14 साल पूरे कर लिए है। उनके लिए ये दिन बेहद खास है। ऐसे में एक्ट्रेस के लिए ये दिन बेहद खास है। उन्होंने फैंस को भी तोहफा दिया और अपनी अगली फिल्म निशब्दम (Nishabdham) का पहला पोस्टर शेयर किया। इस मौके पर अनुष्का ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखा- '14 साल में हर कदम पर सभी से ढेर सारा प्यार मिला। मैं सभी का शुक्रिया कहती हूं। मेरे सभी डायरेक्टर्स, प्रोड्यूसर्स, को-एक्टर्स, क्रू और मेरे स्टाफ समेत हर किसी इंसान का जो मेरे साथ इस यात्रा में साथ था। इस यात्रा को यादागार बनाने के लिए शुक्रिया।
अनुष्का शेट्टी का जन्म 7 नवंबर 1981 को कर्नाटक राज्य के मैंगलोर शहर में हुआ था। अनुष्का शेट्टी ने अपनी स्कूली और ग्रेजुएशन की पढ़ाई बेंगलुरु से की। अनुष्का शेट्टी का असली नाम स्वीटी शेट्टी है। फिल्मों में करियर शुरू करने से पहले अनुष्का शेट्टी एक योगा इंस्ट्रक्टर का काम करती थीं। अनुष्का शेट्टी ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत साल 2005 में तेलुगु फिल्म सुपर से की थी। अनुष्का की खूबसूरती को देखकर एक फिल्म डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म ऑफर की थी।अनुष्का शेट्टी साल 2005 से लेकर अभी तक फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। इसके अलावा अनुष्का शेट्टी की साल 2009 में आई फिल्म अरुंधति को लेकर चर्चा है कि इस फिल्म का हिंदी वर्जन बनने जा रहा है जिसमें करीना कपूर को लीड रोल में लेने की खबरें हैं।



