फिल्म उजड़ा चमन का नया पोस्टर जारी किया गया
आयुष्मान खुराना की बाला और सनी सिंह की उजड़ा चमन के बीच पिछले दिनों मज़ेदार खींचतान चली। दोनों फ़िल्मों की स्टोरीलाइन तक़रीबन एक जैसी होने की वजह से फ़िल्म की रिलीज़ को लेकर लड़ाई अदालत तक पहुंची। बहरहाल, इस खींचतान के बाद उजड़ा चमन एक नवंबर को रिलीज़ हो रही है। फ़िल्म को अब अजय देवगन का सपोर्ट मिला है। उजड़ा चमन का नया पोस्टर जारी किया गया है, जिस पर अजय देवगन, सनी सिंह के साथ नज़र आ रहे हैं। इस पोस्टर को अजय ने ख़ुद ट्वीट किया है और दर्शकों को याद दिलाया है- उजड़ा चमन एक नवंबर को रिलीज़ हो रही है।
उजड़ा चमन से अभिषेक पाठक डायरेक्टोरियल डेब्यू कर रहे हैं, जो निर्माता कुमार मंगत के बेटे हैं। कुमार मंगत और अजय देवगन के बीच कई साल पुराने संबंध हैं। कुमार मंगत अजय के मैनेजर और फ़िल्मों के कई फ़िल्मों की के को-प्रोड्यूसर रहे हैं। दिल तो बच्चा है जी के साथ उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी शुरू की थी। उजड़ा चमन एक ऐसे युवक की कहानी है, जो प्रीमैच्योर बॉल्डिंग यानि गंजेपन का शिकार हो जाता है। इसकी वजह से उसकी लाइफ़ में किस तरह की दिक्कतें आती हैं,
फ़िल्म की कहानी इसी विषय को हाइलाइट करती है। उधर, आयुष्मान खुराना की फ़िल्म बाला भी लगभग इसी थीम पर आधारित है, जो 8 नवंबर को रिलीज़ हो रही है, जबकि 7 नवंबर से चुनिंदा थिएटर्स में इसके प्रीव्यूज़ शुरू हो जाएं



