रवि किशन की बेटी इस फिल्म से कर रही है बॉलीवुड में डेब्यू
भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन (Ravi Kishan) की बेटी रीवा किशन (Riva Kishan) सब कुशल मंगल फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, इस फिल्म में रीवा किशन के साथ प्रियांक शर्मा भी नजर आने वाले हैं, प्रियंका शर्मा की भी ये डेब्यू फिल्म होगी। रीवा किशन और प्रियांक शर्मा के साथ इस फिल्म में अक्षय खन्ना अहम भूमिका में दिखाई देंगे। कुछ समय पहले ही ये खबर आई थी कि भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन की बेटी रीवा किशन बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। रीवा किशन फिल्म सब कुशल मंगल से डेब्यू कर रही हैं, इस फिल्म में रीवा किशन के साथ प्रियांक शर्मा रोमांस करते हुए नजर आने वाले हैं। कुछ देर पहले ही फिल्म के मेकर्स ने एक बहुत ही मजेदार पोस्टर के साथ सब कुशल मंगल फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की है। रीवा किशन, प्रियांक शर्मा (Priyank Sharma) और अक्षय खन्ना (Akshay Khanna) की फिल्म सब कुशल मंगल 3 जनवरी 2020 में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी। सब कुशल मंगल फिल्म के पोस्टर में अक्षय खन्ना एक हाथ में बंदूक लिए हुए और दूसरे में गुलाब लिए हुए दबंग अवतार में कुर्सी पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि प्रियांक शर्मा मशहूर एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे हैं, फिल्म की कहानी बिहार में होने वाले पकड़ौआ शादी पर बेस्ड है. रवि किशन अपनी बेटी रीवा किशन की बॉलीवुड डेब्यू को लेकर बेहद खुश हैं, इस फिल्म की शूटिंग झारखंड में हुई है, जिसे लेकर रवि किशन का कहना है कि उन्हें खुशी है कि उनकी बेटी के करियर की शुरूआत झारखंड की धरती से शुरू हुई है।



