फिल्म ब्रह्मास्त्र में शाहरुख खान का केमियो
इस साल क्रिसमस पर फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) का मुकाबला सलमान की फिल्म 'दबंग 3' से होने जा रहा था, लेकिन बाद में 'ब्रह्मास्त्र' के निर्माताओं ने इसकी रिलीज 2020 की गर्मियों तक टाल दी | अब खबर आ रही है कि इस फिल्म में बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान (Shahrukh Khan) भी केमियो करने वाले हैं | इस फिल्म में शाहरुख का गेस्ट एपिरिएंस में नजर आएंगे | बता दें, फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं | फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में शाहरुख खान भी केमियो करने वाले हैं | खबरों की मानें तो वह इस साल के अंत तक अपनी शूटिंग शुरू कर देंगे |
आखिरी बार आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' में अभिनय करने वाले शाहरुख से यह उम्मीद की जा रही है , कि वह कल यानि 2 नवंबर, 2019 को अपने जन्मदिन पर यह घोषणा कर सकते हैं | फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, अक्किनेनी नागार्जुन और मौनी रॉय जैसे कलाकार हैं | इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान आलिया और रणबीर कपूर के बीच भी नजदीकियां आई हैं | इस फिल्म में अमिताभ पहली बार आलिया और रणबीर के साथ नजर आएंगे | फिल्म का एक हिस्सा इजरायल के तेल अवीव में फिल्माया गया है जबकि इसका एक बड़ा हिस्सा बुल्गेरिया में भी फिल्माया गया है |



