Headline



फिल्म राधे की शूटिंग का वीडियो सलमान ने किया शेयर

Medhaj News 5 Nov 19,18:38:21 Entertainment

फिल्म दबंग 3 (Dabangg 3) की रिलीज के पहले ही सलमान खान (Salman Khan) अपनी आगामी फिल्म राधे (Radhe) की शूटिंग में बिजी हो चुके हैं | जहां कुछ दिन पहले ही सलमान खान (Salman Khan) ने अपने फैंस को इस फिल्म का ऐलान करके सरप्राइज दी वहीं अब वह इस फिल्म की मेकिंग में जी जान से जुट चुके हैं | दो दिन पहले ही मुहूर्त शॉट के साथ स्टार कास्ट भी रिवील की थी और अब सलमान ने सोशल मीडिया पर पहले दिन की शूटिंग का एक वीडियो शेयर करके सनसनी मचा दी है | इस वीडियो की बात करें तो इसमें सलमान खान (Salman Khan) स्लो मोशन में एंट्री करते नजर आ रहे हैं | वह चलते-चलते अपनी जैकेट को पहनते हुए जा रहे हैं | लेकिन वीडियो में सिर्फ वह पीछे से नजर आ रहे हैं | 'राधे' में सलमान, दिशा पटानी के अलावा जैकी श्रॉफ, रणदीप हुड्डा और जरीना वहाब भी मुख्य भूमिकाओं में हैं | फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं | फिल्म 'राधे' 2020 में ईद पर रिलीज होगी |



View this post on Instagram

#RadheEid2020 . . . Day 1

A post shared by Chulbul Pandey (@beingsalmankhan) on


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?