हाउसफुल 4 एक्सप्रेस गुरुवार को मुंबई से दिल्ली पहुंची
हाउसफुल 4 (Housefull 4) एक्सप्रेस गुरुवार को मुंबई से दिल्ली पहुंची, इस खास सफर में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की बेटी नितारा भी उनके साथ थीं | बुधवार को मुंबई से रवाना हुई यह ट्रेन गुरुवार को दिल्ली पहुंची | अक्षय ने इंस्टाग्राम पर लिखा - मुझे इस बात की थोड़ी सी फिक्र थी कि 17 घंटे के इस लंबे सफर में इस छोटी सी बच्ची का मनोरंजन कैसे होगा, लेकिन उसने अच्छे से मैनेज किया, उसने टेंट बनाया, गद्देदार सीट पर कूदी |
यूं कहूं कि उसका यह वक्त काफी मजेदार रहा | एक और वीडियो में अक्षय, फिल्म में उनके सह-कलाकार रितेश देशमुख और चंकी पांडे को चाय विक्रेताओं की तरह एक्टिंग करने को कह रहे हैं | ट्रेन में सफर के दौरान फिल्म के कलाकारों ने मीडिया के लोगों के साथ मिलकर फिल्म के गाने 'बाला' पर परफॉर्म भी किया |
'प्रोमोशन ऑन व्हील्स' के नाम से यह भारतीय रेल की एक नई पहल है, जिसके तहत फिल्म से जुड़े कलाकारों ने फिल्म के प्रचार के लिए मुंबई से दिल्ली तक की रेल यात्रा की | नाडियाडवाला ग्रैंडसन द्वारा निर्मित और फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा सह-निर्मित यह फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज होगी |



