फादर्स डे के जज़्बे के साथ मैच के लिए तैयार- शाहरुख खान
हिंदी सिनेमा के सुपर स्टार शाहरुख खान भी वर्ल्ड कप के इस हाईप्रोफाइल मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं और टीम इंडिया की हौसला अफज़ाई में जुट गए हैं | शाहरुख खान ट्विटर पर एक ही ट्वीट में फादर्स डे विश करने के साथ साथ टीम इंडिया का हौसला भी बढ़ाते नज़र आए हैं | उन्होंने जो ट्वीट किया है उसमें एक तस्वीर भी है | तस्वीर में शाहरुख खान अपने बेटे के साथ नीली जर्सी में नज़र आ रहे हैं | हालांकि दोनों का चेहरा नज़र नहीं आ रहा है |
इस तस्वीर के साथ शाहरुख खान ने कैप्शन में लिखा - फादर्स डे के जज़्बे के साथ मैच के लिए तैयार | गो इंडिया गो | शाहरुख खान और बेटे आर्यन खुले आसमान के नीचे बैठे नज़र आ रहे हैं | शाहरुख की जर्सी पर मुफासा तो बेटे आर्यन की जर्सी पर सिम्बा लिखा हुआ दिखाई दे रहा है | आपको बता दें कि शाहरुख खान क्रिकेट के बड़े शौकीन हैं | शाहरुख इंडियन प्रीमियर लीग की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक भी हैं | भारत वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान से कभी नहीं हारा है | दोनों टीमों के बीच अब तक छह मुकाबले हुए हैं और सभी में भारत ने बाज़ी मारी है |



