केबीसी 11 में इस कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन को ही अपने सवालों से चुप करा दिया
KBC 11 में सभी कंटेस्टेंट से अमिताभ बच्चन ढेर सारी बातें करते हैं | वहीं इनमें से कुछ ऐसे भी होते हैं जो अमिताभ बच्चन को ही अपने सवालों से चुप करा देते हैं | हाल ही में केबीसी 11 (KBC 11) पर कुछ ऐसा ही दिलचस्प नजारा देखने को मिला | दरअसल, 4 अक्टूबर वाले केबीसी के एपिसोड में हरियाणा की डॉक्टर उर्मिल धतरवाल पहुंचीं | वो फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट क्रॉस करके जैसे ही हॉट पर पहुंची वैसे ही उनकी बातों का सिलसिला शुरू हो गया | पहले तो उन्होंने ऑडिएंस को ढेर सारे फ्लाइंग किस दिए |
ये देखकर अमिताभ बच्चन अवाक रह गए | वहीं इसके बाद उन्होंने अमिताभ बच्चन से अजीबो-गरीब सवाल पूछने शुरू कर दिए | सवाल भी ऐसे कि अमिताभ बच्चन खुद भी हैरान रह गए | उर्मिल ने अमिताभ से कहा - मुझे आपसे एक सवाल पूछने का मन हो रहा है कि आपकी मां ने आपको क्या खाकर पैदा किया था, जो आप इतने बढ़िया हैं? वहीं अमिताभ के साथ-साथ ऑडिएंस भी इस सवाल को सुनकर चौंक गई | अमिताभ बच्चन इस सवाल को सुनकर थोड़ी देर के लिए चुप हो गए और फिर बोले- क्यों ये सवाल पूछ रही हैं आप?
वहीं इस सवाल का सहजता से जवाब देते हुए अमिताभ ने कहा, 'देवी जी मेरी माता जी हैं नहीं अब, उन्होंने कभी हमें बताया भी नहीं कि हमने ये खाया था तब पैदा हुए तुम | कौन ऐसे बात करता है अपने बच्चों से? बिग बी ने आगे कहा कि 'जब गाली गलौज देना हो तब ऐसा कहते हैं | उस वक्त ऐसे पूछते हैं कि क्या खाकर पैदा किया था तेरी मां ने तुझे | ये सुनकर उर्मिल तुरंत बोलीं- आप बहुत बढ़िया इंसान हैं |
यहाँ तक तो ठीक था लेकिन उर्मिल ने अमिताभ से बात करते हुए उनकी जैकिट का रंग yellow से blue बता दिया | इस पर अमिताभ ने उनसे कहा देवी जी आप ने yellow रंग को blue कह दिया | बता दें कि उर्मिल के मजाकिया और जॉली अंदाज ने सभी को इंप्रेस किया | अमिताभ बच्चन भी उनसे मिलकर काफी खुश हुए | उर्मिल ने ये भी बताया कि वो साल 2000 से ही 'कौन बनेगा करोड़पति' में मौका पाने के लिए कोशिश कर रही थीं | 19 साल से कोशिश करने के बाद अब जाकर उनका नंबर लग पाया है | उर्मिल कौन बनेगा करोड़पति से २५००००० रुपए जीत कर गई |



